{"_id":"582226cf4f1c1bfb02b391b6","slug":"kansa-slaughter-began-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंस वध होने पर लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंस वध होने पर लगे जयकारे
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
घोड़े पर सवार कृष्ण बलदाऊ
- फोटो : Amar ujala
अमौली विकास खंड के गांव बुढ़वां में धर्म संस्कार महोत्सव व विष्णु महायज्ञ मेले के दूसरे दिन कंस वध हुआ। युद्ध में सेना सहित कंस के मारे जाने पर कान्हा व बलदाऊ के जयकारे लगे। इसके पहले बाजे गाजे के साथ घोड़े पर सवार कृष्ण-बलदाऊ की सवारी निकाली गई। बच्चों ने झूले का लुत्फ उठाया तो किसानों के लिए कृषि मेला भी लगा।
प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में परमार्थ प्रेरणा समिति के तत्वावधान में दूसरे दिन लक्ष्मी नारायन मंदिर से कृष्ण-बलदाऊ की सवारियां घोड़े पर सवार होकर निकली। गांव में भ्रमण करने के बाद मेला परिसर में आए कृष्ण-बलदाऊ का कंस की सेना से युद्ध हुआ। इसमें बकासुर, चंद्रचूड हाथी, सेना सहित कंस का वध हुआ। कृषि मेला में किसान उत्पादक संगठन के मुखिया भुवन भाष्कर द्विवेदी ने अरहर फसल की दो बार उत्पादक की जानकारी दी। उन्हाेंने उच्च पोषक तत्व शुगर रहित गेहूं के उत्पादकता व जैविक खाद्य की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला। डा. अखिलेश सचान ने दुधारू पशुओं के दूध बढ़ाने की क्षमता, उनको समय समय से पोषक तत्व देकर स्वस्थ रखने की विस्तृत जानकारी दी। रघुवीर यादव ने किसानो का आनलाइन पंजीकरण कराने की सलाह दी।
कार्यक्रम में संयोजक विमलेश त्रिवेदी, अध्यक्ष रामदास सचान, उमाकांत सचान, रमेश, इंद्रपाल, चौ. अनूप सचान, डा. बीएस यादव, विनोद सवान, आरएन द्विवेदी, पंकज मिश्रा, प्रशांत अवस्थी रामस्वरूप उमराव, उमेश त्रिवेदी, दयाराम अवस्थी, जगमोहनलाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।