{"_id":"6568ccc0f56b37bc0a0940e0","slug":"kanpur-police-raids-mechanic-shop-fatehpur-news-c-12-1-knp1074-493546-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कानपुर पुलिस का मैकेनिक की दुकान में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कानपुर पुलिस का मैकेनिक की दुकान में छापा
Thu, 30 Nov 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
औंग। कानपुर के चकेरी थाने की पुलिस ने बाइक रिपेयरिंग की दुकान में दबिश देकर मैकेनिक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दुकान से चोरी की बाइक और चोरी हुई बाइकों के पुर्जे बरामद किए हैं।
औंग थाने के चमनगंज मोहल्ले का रहने वाला एक बाइक मैकेनिक स्टेशन रोड पर बाइक रिपेयरिंग का गैराज चलाता है। चकेरी पुलिस गुरुवार सुबह दो बाइक चोरों को लेकर बाइक मैकेनिक की तलाश में आई। बाइक मैकेनिक को हिरासत में लेकर उसकी दुकान से एक अपाचे, पल्सर बाइक समेत कटी बाइकों के पार्ट्स लोडर में लादकर ले गई। माना जा रहा है कि कानपुर पुलिस के हत्थे बाइक चोरों का गैंग चढ़ा है। पहले भी कानपुर पुलिस दुर्गागंज के खदरा के एक बाइक गैराज संचालक मैकेनिक को पकड़ चुकी है। प्रभारी निरीक्षक विद्या यादव ने बताया कानपुर पुलिस ने धरपकड़ की सूचना नहीं दी है।