{"_id":"57489edd4f1c1b3207691842","slug":"just-entered-the-bike-younger-brother-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roadways bus entered the bike, brother killed","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roadways bus entered the bike, brother killed
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 28 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
राधा स्वामी डेरे की बस का जालंधर में एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस के चालक के अचानक ब्रेक मारने पर कोतवाली क्षेत्र के महिंचा मंदिर के पास शुक्रवार को एक बाइक बस में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट लगाए होने पर भी छोटे भाई की मौत हो गई और बड़ा भाई घायल हो गया। हालत चिंताजनक होने पर कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी रामकुमार सोनी का छोटे पुत्र नीरज सोनी (19) अपने बड़े भाई सूरज सोनी (22) के साथ बाइक से फतेहपुर गया था। फतेहपुर से आईटीआई का प्रवेश फार्म लेकर बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। तभी आगे आ रही मिर्जापुर डिपो की बस के अचानक ब्रेक मार देने से बाइक बस के पीछे से घुस गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे नीरज की हेलमेट लगाए होने पर भी मौत हो गई। पुलिस ने घायल सूरज को सदर अस्पताल भेजा है। गंभीर हालत होने पर रेफर कर दिया गया। दोनों नगर के चौड़ाखेर मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करते थे। नीरज बाल मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र था।
विज्ञापन
उधर, डीआईजी रेंज मिर्जापुर रतन लाल श्रीवास्तव के भाई राकेश श्रीवास्तव की बोलेरो खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। हादसे में भाई व एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने राकेश को कानपुर रेफर कर दिया।
राकेश श्रीवास्तव कानपुर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपने भतीजे, सिपाही सुनील कुमार सिंह निवासी जाजमऊ थाना चकेरी कानपुर और ड्राइवर के साथ निजी बोलेरो से मिर्जापुर जा रहे थे। खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर मोड़ पर आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ट्रक अचानक मोड़ दिया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित हो गई।
ड्राइवर के काफी बचाने के बावजूद बोलेरो की एक साइड ट्रक से टकरा गई। हादसे की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। खागा एसएसआई कोतवाली की बोलेरो से घायलों को लेकर जिला अस्पताल आए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी और एएसपी राजकमल यादव जिला अस्पताल पहुंचे।
डाक्टरों ने राकेश श्रीवास्तव को कानपुर रेफर कर दिया। सिपाही सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। डीआईजी के बेटे और ड्राइवर सुरक्षित हैं।