फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   jurmana,khanan,adhikari

दो मौरंग खंडों पर अवैध खनन में 28 लाख का जुर्माना

Fri, 27 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
jurmana,khanan,adhikari
फतेहपुर। अवैध मौरंग खनन के मामले में दो खंड संचालकों पर जुर्माना लगाया गया है। खदान संचालकों ने सीमा क्षेत्र से बाहर जाकर मौरंग खनन किया था। खनिज विभाग की ओर क्षेत्र की पैमाइश रिपोर्ट तैयार करने के बाद संचालाकों को जुर्माने का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

अवैध मौरंग खनन की शिकायत पर 17 मई को खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने खागा तहसील के गुरुवल और रानीपुर खंड में छापा मारा था। पैमाइश में खनन सीमा क्षेत्र से बाहर मिला। इस पर विभाग ने रिपोर्ट तैयार की है। गुरुवल घाट में करीब 2800 घन मीटर अवैध खनन पाया गया। वहीं रानीपुर मौरंग घाट में 3080 घनमीटर अवैध खनन पाया गया।
विज्ञापन

रानीपुर खंड संचालक संजय त्यागी और गुरुवल खंड संचालक सुनील भरद्वाज की फर्म के नाम पर जुर्माने का नोटिस जारी किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि गुरुवल खंड संचालक को करीब 13 लाख का और रानीपुर खंड संचालक पर करीब 15 लाख रुपये जुर्माने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर, मवइया, बसावनखेड़ा, मौहार समेत कई गांवों में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। हाईवे निर्माण की कार्यदायी संस्था के लिए कई ठेकेदार अवैध खनन में जुटे हैं। कार्यदायी संस्था के नाम पर सिर्फ तीन परमिट विभाग ने जारी किए हैं। जबकि खनन कई जगहों पर चल रहा है। खनन अधिकारी ने बताया कि जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed