फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jug-jug jiya tu lalanwa, Bhawanwa bhaag ho jagal ho

Fatehpur News: जुग-जुग जिया तु ललनवा, भवनवा के भाग जागल हो

Wed, 17 May 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jug-jug jiya tu lalanwa, Bhawanwa bhaag ho jagal ho
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खागा। लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान लखनऊ व उच्च प्राथमिक विद्यालय खेमकरनपुर विजयीपुर के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्म कालीन लोकगीत बाल कार्यशाला के अंतर्गत मंगलवार को छठवें दिन बच्चों को सोहर और रोपनी गीत का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षिका व निर्देशिका उर्मिला श्रीवास्तव मीरजापुर द्वारा छात्र व छात्राओं को गीत का अभ्यास कराया गया।

विद्यालय में छठवें दिन का शुभारंभ जयपुर से आए यायावरी परिवार के आशीष त्रिपाठी व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी द्वारा दीप जलाकर किया गया। सौजन्य त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम का समापन 20 मई को एक वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्र व छात्राएं सीखे गए लोकगीत का प्रस्तुतीकरण करेंगे। आयोजन में उर्मिला श्रीवास्तव ने छात्र व छात्राओं को सोहर व रोपनी गीत गाकर बताया और बच्चों को इसका अभ्यास कराया। रोपनी लोकगीत में पूरब के देसवा से उमड़ल बदरिया, बरस लागे ना और सोहर गीत में जुग-जुग जिया तु ललनवा, भवनवा ओ भाग जागल हो का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सौजन्य त्रिपाठी, व्यवस्थापक रमेश चंद्र, अशोक त्रिपाठी, रावेंद्र सिंह, प्रतिभा गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

.........................
............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed