फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jewelry Worth 8 Lakhs, Including Cash, Stolen from Advocate's Vacant House

Fatehpur News: अधिवक्ता के सूने घर से नकदी समेत आठ लाख के आभूषण चोरी

Tue, 05 May 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Jewelry Worth 8 Lakhs, Including Cash, Stolen from Advocate's Vacant House
फोटो-29-चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर तिराहा सैदाबाग निवासी अधिवक्ता के सूने मकान से चोरों ने रविवार रात नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए। शादी समारोह से लौटने के बाद अधिवक्ता को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़ित ने पड़ोस के एक युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री अनुराग मिश्रा ने जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता दीपचंद्र ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ चचेरे साले की शादी में शामिल होने रविवार सुबह मकान में ताला लगाकर अमौली गए थे। घर की देखरेख के लिए पड़ोस के एक युवक को कहा था। सोमवार सुबह करीब सात बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा है। अंदर कमरे और अलमारी के ताले भी टूटे मिले और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

अलमारी से सोने की चेन, सोने के टप्स, तीन पोड़ी, सोने की बाली, चार जोड़ी पायल, चांदी के तीन सिक्के, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की जोधा अंगूठी और पांच हजार रुपये नकद गायब थे। चोर करीब आठ लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पड़ोसी पर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि पड़ोसी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और सीडीआर खंगाली जा रही है। मामले की जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।

फोटो-29-चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

फोटो-29-चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed