फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jewellery and bells worth Rs 4 lakh stolen after temple lock was broken

Fatehpur News: मंदिर का ताला तोड़कर चार लाख के गहने और घंटे चोरी

Fri, 20 Mar 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and bells worth Rs 4 lakh stolen after temple lock was broken
खागा। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में बृहस्पतिवार रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से देवी प्रतिमा में चढ़े लगभग चार लाख रुपये के गहने और घंटा चोरी हो गए।
विज्ञापन

पुजारी ने बताया कि जब वे मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा मिला और सामान गायब था। सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हुए। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे और क्षेत्र में लगातार हो रही मंदिर चोरियों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई में सुस्ती का आरोप लगाते हुए जल्द गिरफ्तारी और घटनाओं पर नियंत्रण की मांग की।
विज्ञापन

मंदिर से देवी मां का चांदी का मुकुट, सोने की बाली, कील, पायल, बिछिया समेत अन्य आभूषण और घंटे चोरी हुए हैं। इससे पहले हरदो गांव के सिद्ध पीठ बड़े भीट बाबा मंदिर से दो क्विंटल पीतल के घंटे चोरी हो चुके हैं जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका। थानाध्यक्ष आरके पटेल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और चोरों की तलाश के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed