{"_id":"58ab3e424f1c1b2b69b23879","slug":"je-millions-of-home-cash-jewelry-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के घर से लाखों के नगदी, जेवर चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई के घर से लाखों के नगदी, जेवर चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
अलमारी के लॉकर से फिंगर प्रिंट लेता फारेंसिक एक्सपर्ट।
- फोटो : Amar ujala
शहर के आईटीआई रोड के पास लेखपाल कालोनी में जेई के घर से चोर रविवार रात लाखों के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस व फारेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। जेई करीब ढाई लाख रुपये की चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन
जल निगम में तैनात जेई शिव गोविंद गुप्ता परिवार संग निजी आवास में रहते हैं। इन दिनों आवास के ऊपरी हिस्से में भी निर्माण कार्य चालू है। पत्नी ममता गुप्ता राजकीय विद्यालय एकारी में प्रधानाचार्य हैं। जेई ने बताया कि ससुर की शनिवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह पत्नी संग अंतिम संस्कार में शामिल होने इलाहाबाद गए थे। वहां से सोमवार सुबह चुनाव ड्यूटी के कारण वापस लौट आए। गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो कमरों का ताला टूटा देखकर हैरान रह गए। कयास लगाए गए कि चोर बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे।
विज्ञापन
इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़ा। जेई और उनकी पत्नी के कमरों के ताले तोड़े। कमरों में अलमारियों के लॉकर तोड़कर माल पर हाथ साफ किया। इसके बाद बाहर के कमरे में पहुंचे। प्रिंसिपल ममता गुप्ता ने बताया कि उनके डबल दरवाजे और लॉक की अलमारी है। उसके दोनों लॉकर तोड़े हैं। बच्चे की दो सोने की जंजीर, दो सेट चांदी के करधन, चार जोड़ी सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र, नथुनी व 20 हजार रुपये नकदी चोरी हुई है। बाहर के कमरे से जेई का रखा लैपटॉप व कैमरा भी चोर ले गए। जेई ने बताया कि उनके कमरे में रखी अलमारी का लॉकर भी टूटा है। उसमें तमाम दस्तावेज, रुपये व अन्य सामान था। जिसके बारे में पुलिस को बताएंगे। मौके पर कोतवाल दीपक पांडेय, चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि करीब ढाई लाख का माल चोरी होने की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन