फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   JCB collapses tube well chamber over land dispute, uproots green trees

Fatehpur News: भूमि विवाद पर जेसीबी से नलकूप की कोठरी ढहाई, हरे पेड़ उखाड़े

Thu, 16 Jan 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
JCB collapses tube well chamber over land dispute, uproots green trees
 ढहाई गई कोठरी व पेड़ - फोटो : ढहाई गई कोठरी व पेड़
फतेहपुर। विवादित भूमि नहीं बेचने की खुन्नस में प्रापर्टी कारोबारी ने कब्जे के लिए भूमि पर बनी कोठरी और हरे पेड़ों पर जेसीबी चलाकर धराशाही कर दिया। विरोध करने पर भू स्वामी को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी जेसीबी लेकर भाग निकले। मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 12 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के अहिंदा निवासी महेश द्विवेदी ने बताया कि उनकी पैतृक भूमि में पानी लगाने के लिए नलकूप लगा है। भूमि के बगल में प्रापर्टी कारोबारी अजय विश्वकर्मा ने प्लाटिंग कर रखी है। उसकी जमीन पर अजय की नीयत खराब है। उसकी ओर से कोर्ट में वाद भी दाखिल कर रखा है। भूमि पर जबरन कब्जे के लिए सोमवार रात सुल्तानपुर घोष थाने के अल्लीपुर बहेरा निवासी अजय, राधेलाल, त्योंजा निवासी हिमांशू, पलिया निवासी पिंटू गुप्ता, कुलदीप साहू अपने 10 से 12 अन्य साथियों संग नलकूप पर पहुंचे। जेसीबी से नलकूप की कोठरी ढहा दी। हरे पेड़ धराशायी कर डाले। नलकूप में इंजन समेत अन्य कृषि का सामान दबकर नष्ट हो गया। जेसीबी की आवाज सुनकर वह लोग मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष निकेत भरद्वाज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। भूमि विवाद का मामला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed