{"_id":"612d27d68ebc3e05fe6eabf1","slug":"janmaashtami-could-not-be-held-fatehpur-news-knp6492027190","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 साल में लालूगंज के प्राचीन मंदिर में पहली बार नहीं मनाई जाएगी जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 साल में लालूगंज के प्राचीन मंदिर में पहली बार नहीं मनाई जाएगी जन्माष्टमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जहानाबाद लालूगंज कस्बे के प्राचीन मंदिर में पहली बार कृष्ण जन्मोत्सव नहीं मनाया गया। भक्त जिनके जन्म का उत्सव मनाते थे, चोर उन्हीं की मूर्ति चोरी कर ले गए। चोरी हुईं बाल गोपाल और भगवान कृष्ण की मूर्ति का सुराग न लगने से भक्तों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी है।
लालूगंज स्थित ठाकुरद्वारे से 26 अगस्त की रात में बाल गोपाल और भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन मूर्तियों चोरी हो गई थीं। पुजारी उमाकांत ने बताया कि करीब 100 सालों से उनके पूर्वज मंदिर की सेवा करते आ रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम नहीं हुई। मंदिर में भक्तों का तांता लगता था।
जन्मोत्सव भगवान की छठी तक मनाया जाता था। मंदिर में जन्मोत्सव को लेकर कलाकार आते थे और कीर्तन भजन होता था। उधर, पुलिस ने पेंटिंग मजदूरों और चौकीदार को छोड़ दिया है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में नाकाम है, हालांकि पुलिस पुराने मूर्ति चोरियों की पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।