फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   jam,dead,pregent,ladies,fathepur news

पिटाई के बाद महिला ने दी जान, हंगामा

Fri, 18 Feb 2022 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
jam,dead,pregent,ladies,fathepur news
बकेवर में जाम लगाए लोगों को समझाते आदित्य पांडेय। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बकेवर। पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर गर्भवती महिला ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने दहेज के खातिर मारपीट कर बेटी की
विज्ञापन

हत्या का आरोप लगाया। मुकदमे की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर थाने के सामने शव स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच शव हटाने में छीनाझपटी हुई। करीब दो घंटे तक मुगल मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
इस बीच मौके पर पहुंचे बसपा प्रत्याशी ने समझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव
पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के पंचमपुर मजरे जगदीशपुर निवासी रमेश कुमार रैदास की बहन अनीता (27) की शादी चार साल पहले थाना क्षेत्र के ही भैंसौली निवासी नरेंद्र के
साथ शादी हुई थी। नरेंद्र उन्नाव की एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। वह चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को अनीता के साथ गांव आया था।
बरात में जाने को लेकर नरेंद्र का पत्नी अनीता से विवाद हुआ। जिसके बाद नरेंद्र बरात में घाटमपुर चला गया था। बरात जाने के बाद सास श्याम दुलारी रात करीब
आठ बजे घर पहुंची। तो उसने बहू को कमरे में छत के कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। सास ने बताया कि बेटे और बहू के बीच विवाद हुआ था। जिसमें
बेटे ने बहू को दो-चार थप्पड़ मारे थे। जिससे क्षुब्ध होकर बहू ने जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। मृतका के परिजन और काफी संख्या में महिलाएं गुरुवार सुबह पंचमपुर पहुंचे। मुसाफा चौकी इंचार्ज
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने पहले मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस बात पर चौकी इंचार्ज से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। ग्रामीण शव लोडर में रख कर थाने लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीवीआईपी ड्यूटी की वजह से थाने में फोर्स नहीं था। ऐसे में थाने के सामने मुगल मार्ग पर शव रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। दीवान अजय पांडेय और कुछ पुलिस कर्मी शव को रोड उठवा कर थाने ले जाने लगे। इस पर महिलाओं
और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। शव पर पड़ा कफन छीनाझपटी में फट गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर ससुराल पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पर जहानाबाद, औंग,
कल्यानपुर और खजुहा चौकी से फोर्स पहुंचा। इस दौरान पूर्व विधायक और बसपा प्रत्याशी आदित्य पांडेय वहां पहुंचे। उन्होंने समझाकर ग्रामीणों को शांत
कराया। इसके बाद मृतका के भाई रमेश की तहरीर पर पति नरेंद्र, ससुर रतनलाल, ननद पूजा, काजल, सास श्याम दुलारी, देवर दीपू व उसकी पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। भाई रमेश ने तहरीर में दहेज की मांग पूरी

न होने के कारण मारपीट कर बहन की हत्या का आरोप लगाया गया। मृतका की चाची ने बताया कि अनीता चार माह की गर्भवती थी। उसके साथ नरेंद्र अक्सर
मारपीट करता था। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि पति से विवाद पर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अनीता की फाइल फोटो। संवाद

अनीता की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed