फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jagriti of Fatehpur tops women category in upsc exams

यूपीएससी के होनहार : फतेहपुर की जागृति ने किया महिला वर्ग में टॉप

Sat, 25 Sep 2021 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Sep 2021 07:01 AM IST
सार

अमौली के नसेनिया गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में माता-पिता के साथ भोपाल में रह रही हैं। 

विज्ञापन
Jagriti of Fatehpur tops women category in upsc exams
जागृति अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपीएससी में महिला वर्ग की टॉपर जागृति अवस्थी फतेहपुर जनपद की माटी की पैदाइश हैं। उनका पैतृक निवास अमौली क्षेत्र के नसेनिया गांव है। पिता भोपाल के होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग 2020 की परीक्षा में महिला वर्ग में टॉप करने वाली जागृति अवस्थी का भी दोआबा की धरती से गहरा ताल्लुक है। जागृति की जन्मभूमि होने के साथ ही उनके परिजनों की कर्मस्थली भी रही है। अमौली के नसेनिया गांव के प्रधान अवधेश अवस्थी अपनी भतीजी की सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं। जागृति का जन्म नसेनिया गांव में 1996 में हुआ था। इन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है। 
विज्ञापन


पिता डॉक्टर सुरेश अवस्थी होम्योपैथी के सरकारी कॉलेज में कार्यरत हैं तो वहीं मां मधु अवस्थी गृहिणी हैं। भाई सुयश अवस्थी इन दिनों एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। जागृति चयनित होने से पूर्व भेल में अधिशाषी अभियंता थीं लेकिन आईएएस बनने की चाहत ने नौकरी से इस्तीफा दिला दिया। नौकरी छोड़कर वह तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने प्रथम प्रयास में ही आईएएस बनकर इन्होंने मिसाल कायम कर दी। अब गांव वालों को इनके आने का इंतजार है। चाचा अवधेश अवस्थी बताते हैं कि पूरा परिवार त्योहारों और अन्य कार्यक्रमों में गांव आता है। उन्होंने कहा कि बिटिया की सफलता का जश्न गांव वालों व परिवार के साथ मिलकर मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed