{"_id":"610059e78ebc3ea9e863a0a8","slug":"jaam-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6428037155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे जाम रहा कानपुर प्रयागराज हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे जाम रहा कानपुर प्रयागराज हाईवे
विज्ञापन
चौडगरा। मुरादीपुर चौराहे के पास ट्रक का एक्सल टूट जाने से कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर 10 घंटे जाम लगा रहा। मंगलवार भोर पहर किसी तरह वाहन गुजरते रहे, लेकिन सुबह जब वाहनों की संख्या बढ़ी तो यातायात ठप हो गया। करीब दो किमी लंबे जाम में 250 से ज्यादा वाहन फंसे रहे। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर स्थिति संभाली।
फ्लाईओवर बनाए जाने से मुरादीपुर चौराहे पर बिंदकी की तरफ से आने वाले मौरंग, गिट्टी लदे ट्रक फतेहपुर की तरफ आसानी से मुड़ नहीं पाते हैं। ऐसे में चौडगरा और फतेहपुर की तरफ से आने वाले वाहनों की कतारें लगना शुरू हो जाती हैं।
कुछ वाहन जल्दबाजी में आड़ा तिरछा खड़े हो जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति पैदा होती है। मंगलवार भोर से सुबह आठ बजे तक ही हाईवे के दूधी कगार मोड़ से थाना कल्यानपुर गेट तक जाम लगा रहा। सुबह करीब 10 बजे जब ट्रक का एक्सल ठीक हुआ तब आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
कानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को बिंदकी की तरफ और फतेहपुर की ओर से आने वाले वाहनों को मुरादीपुर से बिंदकी की तरफ डायवर्ट किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि चौराहे पर ट्रक का एक्सल टूट गया था। इसलिए जाम लगा था। सुबह 10 बजे आवागमन शुरू करा दिया गया है। इस दौरान करीब 10 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा है।