फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   its raining, sanitation drive could not completed

बारिश शुरू, सफाई व्यवस्था तार-तार

Tue, 30 Jun 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 30 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
its raining, sanitation drive could not completed

बारिश शुरू होने के बाद भी नगर पालिका शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कतई गंभीर नहीं है। जून खत्म होने को महज एक दिन बाकी है, लेकिन नाला सफाई का कार्य पूरा नहीं हो सका। चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी द्वारा निरीक्षण न करने से पालिका के ठेकेदार नाला सफाई के कार्य में खानापूरी कर रहे हैं।

विज्ञापन

शहर के खलील नगर इलाके में नाला सफाई का काम चल रहा है। सफाई कर्मी सड़क किनारे सिल्ट डालकर चले गए लेकिन सिल्ट उठाई नहीं गई, जिससे गंदगी से लोग परेशान हैं। इसी प्रकार शहर के आईटीआई रोड स्थित नाले की अभी तक सफाई नहीं की गई है। बताते चलें कि पिछले वर्ष नाला सफाई में बरती गई लापरवाही का खामियाजा खलीलनगर, देवीगंज, आबूनगर, मुराइनटोला आदि इलाकों के लोगों को भुगतना पड़ा था। खलील नगर में जलभराव की समस्या हल न होने से लोगों ने बिंदकी बस स्टाप के पास जाम लगा दिया था। इसी प्रकार देवीगंज, गंगा नगर और मुराइनटोला इलाके में जलभराव की समस्या है। तांबेश्वरपुर इलाके में तो स्थिति यह है कि यहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से तालाब जैसे हालात हो जाते हैं जिससे बच्चों का स्कूल जाना और नौकरी पेशा लोगों का आफिस जाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


इनसेट ---
पालिका चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी से सवाल-जवाब
सवाल - मानसून कब तक आ रहा है ?
जवाब - मानसून जल्द ही आ जाएगा। जुलाई में बारिश होने की उम्मीद है।
सवाल - शहर को जलभराव से बचाने की क्या योजना है ?
जवाब - नाला सफाई का ठेका करा दिया है। सफाई चल रही है। इस बार पूरा प्रयास होगा कि लोगों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े। सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि जलभराव वाले स्थानों पर विशेष नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- नाला सफाई में खानापूरी की जा रही है, ठेकेदारों पर क्या कार्रवाई होगी ?
जवाब - नाला सफाई में खानापूरी की शिकायत मिलेगी तो मौके पर जाकर स्वयं निरीक्षण करेंगे। गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदार का भुगतान रोका जाएगा और नाम काली सूची में डाल दिया जाएगा। साथ ही संबंधित सफाई नायक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
सवाल - अभी तक किसी नाले का निरीक्षण किया या नहीं ?
जवाब - अभी दिल्ली में मीटिंग में हैं इसलिए निरीक्षण नहीं कर पाए हैं। फतेहपुर आते ही तुरंत निरीक्षण करेंगे।
सवाल- नाला सफाई में अतिक्रमण की समस्या आ रही है कैसे काम पूरा होगा?
जवाब - नाला में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सफाई विभाग कार्रवाई करे। अतिक्रमण अभियान चलाने के लिए डीएम से मुलाकात की है।

सफाई नहीं हुई तो यहां दे जानकारी
नगर पालिका अध्यक्ष - 9792939888
अधिशासी अधिकारी - 9452964349
सफाई निरीक्षक - 8896233160
सफाई लिपिक - 9415736067
अमर उजाला 9452182058 को भी दे सकते जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed