{"_id":"6a0cb97dfe33677aa80e6778","slug":"it-rained-all-day-the-mercury-reached-47-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-155038-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दिन भर बरसी आग, पारा <bha>@<\/bha> 47 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दिन भर बरसी आग, पारा <bha>@</bha> 47 पर पहुंचा
Wed, 20 May 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 20 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो-08- राधा नगर में धूप से बचने के लिए मुंह बांधकर जाता युवक। संवाद
फतेहपुर। मौसम लगातार अपने तेवर दिखा रहा है। मंगलवार की सुबह से ही लू ने कहर बरपाया। भीषण गर्मी और लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। दोपहर में पारा 47 डिग्री तक जा पहुंच। लोग घरों में ही रहे। रात के समय बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों को छकाया। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जिले में रेड अलर्ट जारी किया है।
शहर के व्यस्त चौराहों में शामिल वर्मा चौराहा में दोपहर दो बजे सन्नाटा रहा, इक-दुक्का लोग ही आवाजाही करते नजर आए। लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए चौराहा के बगल में ही नगर पालिका की ओर से पीने के लिए पानी के कैंपर रखवाए थे। गंगानगर निवासी सुधांशु गुप्ता ने बताया कि दवा की सप्लाई के लिए गाजीपुर जाना था, लेकिन धूप देखकर वह अपने घर लौट रहे हैं। इसी तरह वीआईपी सड़क निवासी डॉ. संजय ने बताया कि रिश्तेदारी में शादी के लिए लड़की देखने असोथर जाना था, लेकिन तेज लू को देखते हुए कार्यक्रम आगे टाल दिया। दोपहर में लू से बचने के लिए दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर आधे गिरा दिए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और भीषण गर्मी पड़ने वाली है।