फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Instructions for arranging electricity, water and toilets till 24

Fatehpur News: 24 तक बिजली, पानी और शौचालयों के इंतजाम के निर्देश

Mon, 15 Apr 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 15 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Instructions for arranging electricity, water and toilets till 24
फतेहपुर। प्रशासन ने लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए आने वाली सुरक्षा बलों का ठहरने की व्यवस्था शुरू कर दी है। होमगार्ड समेत सभी सुरक्षा बलों के रुकने के लिए 74 प्रमुख माध्यमिक विद्यालय चिह्नित हुए हैं। इनमें 21 में सीआरपीएफ के जवान रुकेंगे। इन विद्यालयों को हर हालत में 24 अप्रैल तक बिजली, पानी के साथ पर्याप्त मात्रा में शौचालयों की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सिविल पुलिस के लिए 23 और पीएसी के लिए पांच विद्यालय आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा 25 विद्यालयों में बाहर से आने वाले होमगार्ड के जवान रुकेंगे। निर्वाचन अधिकारी सी इंदुमती कार्यालय से इन विद्यालयों की सूची डीआईओएस कार्यालय को प्राप्त हो चुकी है। साथ निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित विद्यालयों में तय तिथि के पहले बिजली, पानी के साथ पर्याप्त मात्रा में शौचालयों की व्यवस्था पूर्ण करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed