फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Inspired to send children to school

बच्चों को स्कूल भेजने के लिए किया प्रेरित

Wed, 13 Apr 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 13 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Inspired to send children to school
रैली निकालते शिक्षक व बच्चे - फोटो : अमर उजाला
जाफरगंज क्षेत्र में पैदल व बाइक से रैली निकाल कर स्कूल चलो अभियान का प्रचार किया गया। खंड शिक्षाधिकारी, शिक्षकों ने छात्रों को लेकर रैली निकाली। बच्चों को स्कूल भेजने की अपील करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन


अमौली विकास खंड के न्याय पंचायत डिघरुवा, अरगल के संयुक्त तत्वावधान में मोटर साइकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी पुष्पराज पटेल, जिला पंचायत सदस्य राम स्वरूप, प्रधान डिघरुवा संजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह जुलूस डिघरुवा से होते हुए अरगल सहित आधा दर्जन से अधिक गांव में भ्रमण करते हुए वापस डिघरुवा में समाप्त हुआ।
विज्ञापन


इसमें कमल किशोर, प्रशांत पांडेय, दिनेश, करुणेंद्र, शशि कुमार, विनय बाजपेई, सुरेश, कुलदीप, अशोक, संदीप सहित कई शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। उधर, खजुहा विकास खंड के न्याय पंचायत लालपुर दरौटा में एमपीआरसी रामशंकर के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान रैली गांव लालपुर, मंसूरपुर, गहरू खेड़ा में निकाली गई। रैली के माध्यम से गांव की गलियों में घूमकर ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें अहमद जकी अंसारी, विभा शर्मा, अनु दीक्षित, अवंतिका, रेखा सिंह, संतोष, प्रियंका, निर्मला देवी, संदीप पटेल आदि लोगों के साथ मंसूरपुर प्रधान शिव बाबू, लालपुर प्रधान पत्तर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed