फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Innova student killed cyclist collision

इनोवा की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

Wed, 09 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 09 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Innova student killed cyclist collision
घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : Amar ujala
खागा कोतवाली के सतनरैनी गांव के पास मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे नेशनल हाईवे क्रास करते समय तेज रफ्तार इनोवा ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने तीन घंटे तक हाईवे पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग की। इस दौरान वाहनों का रेला लग गया। तहसीलदार के आश्वासन देने पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन


कोतवाली के उम्मेदपुर मजरे टेनी निवासी मजदूर गया प्रसाद पटेल की सबसे छोटी बेटी बबली (16) खागा के आशा सिंह बालिका इंटर कालेज मेें कक्षा 10 की छात्रा थी। बबली साइकिल से कालेज जा रही थी। जिस इनोवा से हादसा हुआ वह इलाहाबाद से फतेहपुर की ओर आ रही थी। हादसा देख कुछ बाइक सवारों ने इनोवा को पकड़ने की कोशिश की पर नाकाम रहे। छात्रा की मौत की खबर पर ग्रामीणों का हुजूम सड़क पर आ गया। रोते बिलखते परिजनों को दिलासा दिलाते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे एक साइड का ट्रैफिक  पूरी तरह से ठप हो गया। जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। तब कोतवाल ने सीओ अतुल कुमार चौबे को जानकारी दी। लोगों का गुस्सा देख खागा कोतवाली समेत सुल्तानपुर घोष और थरियांव थाने का फोर्स भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


तहसीलदार राम स्वरूप व सीओ पहुंचे तो ग्रामीण मृतका के परिवार की गरीबी का हवाला देकर पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। तहसीलदार ने आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर ने कर दिया बहन से जुदा
उम्मेदपुर गांव के गया प्रसाद के तीन बेटे और तीन बेटियां थीं। तीनों बेटे पिता का मजदूरी मेें हाथ बंटाते हैं। बड़ी बेटी का विवाह कई साल पहले हो चुका है। बबली और मंझली बहन अंशू आशा सिंह बालिका इंटर कालेज में पढ़ती थीं। अंशू कक्षा 11 में पढ़ती है। दोनों बहनें एक ही साइकिल से साथ स्कूल जाती थीं। अंशू का कहना था कि स्कूल में हो रहे पेपर ने उससे उसकी बहन को जुदा कर दिया। दोनों के पेपर की टाइमिंग में अंतर है। इस वजह से आजकल अलग-अलग जाना पड़ रहा था।


महज 100 मीटर पर चौकी, फिर भी जाम
घटनास्थल महिचा मंदिर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर है। अक्सर इस जगह हादसे होते हैं और जाम की स्थितियां बनतीं हैं। इसके बावजूद पुलिस जाम व हादसों पर रोक लगाने के लिए ठोस प्रयास नहीं कर रही है। मंगलवार को भी जाम से इलाहाबाद से फतेहपुर का ट्रैक पूरी तरह बाधित रहा। जिसमें तमाम वाहन फंसे रहे। इन वाहनों में दफ्तर पहुंचने वाले भी थे और दवा लेने के लिए कानपुर जाने वाले गंभीर रोगी भी। जाम में फंसे लोग ग्रामीणों के साथ ही पुलिस महकमे की निष्क्रियता को भी दोषी ठहराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed