{"_id":"83ec7f4eff0b8d76ed3a5ff011e338f4","slug":"indefinite-strike-of-shikshamitra-continues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का बेमियादी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का बेमियादी धरना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षामित्रों का बेमियादी धरना आठवें दिन भी जारी
विज्ञापन
रहा। नहर कालोनी में धरने में पहुंचे प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के
महामंत्री ने बीएसए के अड़ियल रवैए को लेकर विरोध जताया। कहा कि समस्याओं
का निराकरण न होने पर माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश स्तर तक आंदोलन करेगा।
प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि शिक्षामित्र और शिक्षकों की मांगे पूरी तरह से जायज हैं।इनको मानने में कतई विलंब नहीं किया जाना चाहिए। वह इस आंदोलन में अपने छोटे भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और खड़े रहेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष करुणा शंकर मिश्रा ने बीएसए को तानाशाह बताते हुए कहा कि अधिकारी होना, तो अच्छी बात है, लेकिन तानाशाही करना बहुत ही खराब है।
धरने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महामंत्री विजय सिंह, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, अनुराग नरायण श्रीवास्तव, अमित त्रिवेदी, मनीष साचन, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश यादव, मो. हसन, अखिलेश अवधेश सिंह, समीर सिंह, श्रीचंद्र, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर, महामंत्री शिवकुमार सिंह यादव, विक्रम सिंह भदौरिया, राजेश कुमार, बलराम सिंह, धीरेंद्र सिंह परिहार, विमल कुशवाहा, आशुतोष त्रिवेदी, किरन देवी, सुधा सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इंसेट
महिला शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र मिले
फतेहपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को चार में से तीन महिला शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद के नियुक्तिपत्र जारी कर दिए। एक महिला शिक्षामित्र के नियुक्ति प्रस्ताव और मूल शैक्षिक अभिलेखों में भिन्नता के कारण जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को बीएसए ने प्राथमिक स्कूल रेवाड़ी मलवां की शिक्षामित्र लक्ष्मी वर्मा, को इसी ब्लाक के प्राथमिक दूधीकगार, प्राथमिक स्कूल उमरगहना की शिक्षामित्र की शिक्षामिक्ष लक्ष्मी देवी को इसी ब्लाक के प्राथमिक स्कूल बलुवापुर तथा धाता ब्लाक के प्राथमिक स्कूल यदुनंदनपुर की शिक्षामित्र सीमा देवी को मलवां विकास खंड के प्राथमिक स्कूल बरौरा के लिए विकल्प भराकर नियुक्तिपत्र जारी कर दिया है।
जगतपुर गांडा की शिक्षामित्र विनीता मौर्या की नियुक्ति प्रस्ताव में इंटरमीडिएट की 76.8 प्रतिशत अंक दर्शाए गए हैं, जबकि शिक्षामित्र ने 41.8 प्रतिशत प्राप्तांक का अंकपत्र प्रस्तुत किया है। बीएसए ने नियुक्तिपत्र रोकते हुए जांच करके सप्ताहभर में आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।