{"_id":"a7bd4a976f1873408c22c50efac48384","slug":"in-the-treatment-of-unknown-young-woman-joke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात युवती के उपचार में मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात युवती के उपचार में मजाक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर अस्पताल में भर्ती युवती के इलाज में स्टाफ की घोर लापरवाही उजागर हुई। गंभीर रूप से घायल मूक युवती को चढ़ाई गई ग्लूकोज की बोतल खत्म होने के बाद स्टाफ ने उसे बदलने की जरूरत नहीं समझी। अस्पताल पहुंचे अमर उजाला संवाददाता की सूचना पर महिला को ग्लूकोज की दूसरी बोतल चढ़ाई गई।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह एंबुलेंस से हादसे में घायल एक अज्ञात युवती को लाया गया। युवती को महिला वार्ड के बेड नंबर 21 में भर्ती कर लिया गया। जानकारी पर सदर अस्पताल पहुंचे अमर उजाला संवाददाता को दोपहर पौने तीन बजे स्टाफ की लापरवाही नजर आई। अज्ञात घायल युवती को चढ़ाई गई ग्लूकोज की बोतल खत्म होने के बाद हाथ में डिप लगी थी। वार्ड में अन्य मरीजों को देखने आए तीमारदारों ने बताया कि काफी देर से बोतल खाली है। ग्लूकोज की बोतल लगाने के बाद महिला का हाल लेने न तो पैरामेडिकल स्टाफ आया और न ही डाक्टर। इसकी जानकारी संवाददाता ने नर्स रूम में दी, जिसके बाद खाली बोतल हटाई गई।
विज्ञापन
क्या कहते हैं जवाबदेह
‘स्वास्थ्य कर्मियों को सेवाओं में कोताही करने से बाज आना चाहिए। अज्ञात मरीजों व घायलों पर तो खास ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि उनकी तीमारदारी करने वाला कोई नहीं होता है। अज्ञात युवती के उपचार में लापरवाही बरतने वाले संबंधित स्वास्थ्य कर्मी से जवाब मांगा जाएगा’। - एके मिश्रा, सीएमएस, सदर अस्पताल
विज्ञापन