{"_id":"610ed6238ebc3e7b953edbf9","slug":"in-road-accident-one-killed-two-injured-fatehpur-news-knp644943073","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
बिंदकी। खजुहा मार्ग पर रामपाल बिटाना देवी डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिंदकी सीएचसी में एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायलों में एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बकेवर थानाक्षेत्र के कश्मीरी गांव निवासी मोहम्मद आलम रहमान (55) बाइक से कहीं जा रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। बिटाना देवी डिग्री कॉलेज के पास सामने से आ रहे बाइक सवार राहुल पाल (21) निवासी काजी खेड़ा व अनुज पाल (22) निवासी पांडेयपुर गोकुलपुर से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मोहम्मद आलम को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल पाल को सदर अस्पताल रेफर किया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से बातचीत करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी बाइक का चालक भी हेलमेट नहीं लगाए था।
खागा। किशनपुर थानाक्षेत्र के रारी गांव निवासी रामपाल (46) व शिवभान (20) बाइक से कटोघन से खागा की ओर आ रहा था। टोल प्लाजा के पास हाईवे पर पड़ी गिट्टी पर बाइक फिसलकर पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से हरदों अस्पताल लाया गया। रामपाल गाड़ी चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। (संवाद)