{"_id":"ea83251722b7c8e023decb22c0448bc6","slug":"in-primary-education-student-arpita-became-identity-for-others-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्पिता बनी ‘मिशन पहचान’ का दर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्पिता बनी ‘मिशन पहचान’ का दर्पण
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
‘बच्चे के ज्ञान से ही उसकी कक्षा की पहचान हो’। इस परिकल्पना को साकार करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के मिशन पहचान अभियान के अंतर्गत रविवार को आयोजित जनपदीय प्रतियोगिता में लिखित और व्यक्तित्व परीक्षा में आठ बच्चे आइना बने नजर आए।
विज्ञापन
इनमें खजुहा की कक्षा एक की अर्पिता पहले स्थान पर रहीं जबकि व्यक्तित्व परीक्षण में अभय कुमार का सिक्का चला।
मिशन पहचान की जनपद स्तर की प्रतियोगिता सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में हुई। प्रतियोगिता में लिखित और व्यक्तितत्व परीक्षण के औसत अंक बटोरने में आठ प्रतिभागी सफल रहे।
विज्ञापन
इनमें खजुहा के प्राइमरी स्कूल सरदारपुर की कक्षा एक की छात्रा अर्पिता ने पहला स्थान झटका। अर्पिता को एडीएम कमला प्रसाद ने सम्मानित किया।
धाता रतनपुर के छात्र छोटेलाल, असोथर के प्राइमरी स्कूल कोर्रा कनक के कक्षा तीन के छात्र आदेश सिंह, तेलियानी ब्लाक के प्राइमरी स्कूल तारापुर की
कक्षा चार की छात्रा रंजना, इसी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा काजल, बहुआ के उच्च प्राइमरी स्कूल हरियापुर की कक्षा छह की अंजलि, विजईपुर के उच्च प्राइमरी स्कूल चकबबुल्लापुर में कक्षा सात के छात्र अभय कुमार व असोथर के उच्च प्राइमरी स्कूल सैबसी में अभिषेक सिंह को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
व्यक्तित्व परीक्षणमें अभय ने बाजी मारी। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम चरण में लोहिया ग्राम एवं समग्र ग्राम के विद्यालयों के ऐसे बच्चों को योजना के लिए चयन किया गया था।
जो कक्षा में अलग स्थान रखते हैं। कुल 112 बच्चे जनपद स्तरीय इस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे। इस दौरान पुलिस कप्तान सालिगराम वर्मा, डीआईओएस ओम प्रकाश, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद मौजूद रहे।