फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In-laws beat up young man and robbed him for not divorcing his wife

Fatehpur News: पत्नी को तलाक न देने पर ससुरालियों ने युवक को पीटकर लूटा

Tue, 05 Sep 2023 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
In-laws beat up young man and robbed him for not divorcing his wife
फतेहपुर। हथगाम में पत्नी को तलाक न देनेे पर ससुरालियों ने घर में घुसकर पति को पीटा और घर में रखे जेवर, नकदी लूट ले गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पत्नी और ससुराल के सात सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव पट्टीशाह, हथगाम निवासी मिसबाऊल हक अंसारी ने बताया कि उसका निकाह 14 अप्रैल 2020 को खखरेरू गांव बदनमऊ निवासी शमा बानो के साथ हुआ था। शादी के कुछ माह बाद से पत्नी ने तलाक मांगना शुरू कर दिया। उन्होंने काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी और मायके चली गई। 30 मार्च को पत्नी, अपने पिता महशर अली, भाभी महजबी, भाई अरशद, नूरे, शफीक और सिकंदर को लेकर उसके घर आई। ससुरालियों ने उन पर पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाया। बातचीत के दौरान ससुरालीजनों ने मारपीट शुरू कर दी। घर में रखे 22 हजार रुपये व जेवरात लूट लिए। तलाक न देने पर जान से मारने की धमकी दी। हथगाम थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed