फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in bhojpuri film sagar songs will be heard

भोजपुरी से बड़े पर्दे पर होगी बंदीपुर के सागर की इंट्री

Sun, 12 Sep 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
in bhojpuri film sagar songs will be heard
हथगाम। सच कहा गया है, किस्मत हाथ की लकीरों से नहीं मेहनत के पसीने से बदलती है। बंदीपुर के शिव सिंह सागर इन लाइनों को चरितार्थ कर रहे हैं। चार साल से हिंदी साहित्य व सिनेमा के लिए काम कर रहे शिव सिंह सागर के दो गीतों का चयन भोजपुरी फिल्म प्रतिशोध के लिए हुआ है, जिससे वह और उनके शुभचिंतक गदगद हैं।
विज्ञापन

हथगाम विकास खंड के बंदीपुर गांव निवासी नारायण सिंह लोधी के पुत्र शिव सिंह सागर युवा शायर, लेखक व फिल्म निर्देशक हैं। वह करीब चार साल से हिंदी साहित्य व सिनेमा में दमदार दस्तक के लिए पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में उनके द्वारा लिखे गए दो गीतों का चयन भोजपुरी फिल्म प्रतिशोध के लिए किया गया है। जो इन दिनों फतेहपुर शहर में शूट की जा रही है। फिल्म के निर्माता जयंत श्रीवास्तव हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिव सिंह सागर प्रतिभावान युवा हैं, जिनकी मेहनत इस फिल्म की रौनक बनेगी। उनके दो गीतों को दर्शक फिल्म में सुन सकेंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका में गौरव झा, रितु सिंह, देव सिंह, अमित शुक्ला, भोजपुरी फिल्मों के चर्चित विलेन संजय पांडेय हैं। शिव सिंह सागर इससे पहले लघु फिल्मों में लेखन व निर्देशन का काम कर चुके हैं। इसमें गुल्लक, कबाड़ी, बादाम, साजिश, साजिश-2, सिद्धांत, औरत आदि लघु फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed