{"_id":"63f5207a021ed2eee7044bff","slug":"ig-scrutinized-the-conversion-documents-for-five-hours-fatehpur-news-c-12-1-91668-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आईजी ने पांच घंटे खंगाले धर्मांतरण के दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आईजी ने पांच घंटे खंगाले धर्मांतरण के दस्तावेज
Wed, 22 Feb 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। सामूहिक धर्मांतरण के दर्ज मामलों की प्रयागराज जोन आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय मंगलवार को जांच करने पहुंचे। करीब पांच घंटे तक एसपी और एसआईटी के साथ दस्तावेजों की गहनता से छानबीन की। प्रकरण पर गृह विभाग भी संज्ञान ले रहा है। प्रयागराज एडीजी को जांच के आदेश दिए हैं। करीब तीन माह से धर्मांतरण का मामला सुर्खियों में छाया है। अब पुलिस मामले को अंतिम रूप देने में लगी है। इस मामले में तमाम शिकायतें हुई हैं। जिले में धर्मांतरण के नेटवर्क के मामले में प्रयागराज नैनी स्थित शुआट्स के अधिकारी फंसे हैं।
पुलिस लाइन में आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय दोपहर करीब दो बजे पहुंचे। एसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी विजय शंकर मिश्र, एसआईटी सीओ सुशील कुमार दुबे, एसआईटी विवेचक अमित कुमार मिश्र और एसआईटी के अन्य विवेचकों के साथ बैठक की। आईजी ने सामूहिक धर्मांतरण के प्रथम मुकदमे की जांच की। 14 अप्रैल 2022 हरिहरगंज चर्च में इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया में करीब 55 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें विवेचक 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुके हैं। दूसरा मुकदमा 19 जनवरी 2023 शुआट्स के पूर्व छात्र दिनेश शुक्ला ने धर्मांतरण प्रकरण में स्वतंत्र गवाह बनने पर जान से मारने की धमकी का दर्ज कराया था।
तीसरा मुकदमा 20 जनवरी 2023 को सुल्तानपुर जिला निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने 25 दिसंबर 2021 को देवीगंज स्थित प्रेस बिटीरियन चर्च में धर्मपरिवर्तन कराने का शुआट्स के वीसी आर बी लाल, निदेशक विनोद बी लाल, प्रो. अजय लारेंस, प्रो. रमाकांत, प्रो चांसलर जॉनथन लाल, निदेशक सुधा बी लाल, स्टीफेन पास, रामचंद्र, चर्च पादरी समेत 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
चौथा और पांचवां मुकदमा 23 जनवरी 2023 को हरिहरगंज निवासी वीरेंद्र कुमार और संजय सिंह की ओर से 67 के खिलाफ दर्ज कराया था। इसके बाद छठवां मुकदमा 25 जनवरी 2023 को मलवां थाने के तारापुर असवार निवासी सत्यपाल की ओर सामूहिक धर्मांतरण मामले में 67 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अंतिम तीन मुकदमों में मिशन यूपी हेड, मिशन हास्पिटल के ट्रस्टी, वर्डविजन संस्था के प्रोग्राम मैनेजर भी नामजद हुए। इन सभी मुकदमों की आईजी ने जानकारी जुटाई है। संस्थाओं से धर्मांतरण के लिए विदेशी फंडिंग के साक्ष्यों की जांच की। फरार आरोपियों पर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए।