फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Husband interrogated in murder of mother and daughter

Fatehpur News: मां-बेटी की हत्या में पति से पूछताछ

Fri, 03 Nov 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 03 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Husband interrogated in murder of mother and daughter
फालोअप
विज्ञापन


- गंगा नदी में मां-बेटी का कंकाल खोजने में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। मां और बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने पति की पूछताछ के बाद दोनों के गंगा नदी में कंकाल की खोजबीन की है। हालांकि कोई सुराग नहीं लग सका है।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक किशोरी का 2015 में हाजीपुर गांव का मनोज लोधी ने अपहरण किया था। किशोरी की बरामदगी के बाद मनोज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दुष्कर्म में तरमीम हुआ था। करीब सात माह बाद मनोज जेल से छूटा था। उसने किशाेरी के बालिग होने पर शादी की थी। उसे 2017 में एक पुत्री हुई थी। पुत्री होने के बाद मनोज पंजाब कमाने चला गया। कुछ साल बाद पत्नी के चरित्र पर आशंका पैदा हुई। युवती के पिता ने कोर्ट के जरिए 29 अक्तूबर को पुत्री और नातिन की नवंबर 2021 में हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में मनोज लोधी व उसका पिता राजेंद्र लोधी, चाचा भोंदू लोधी पर अवैध संबंध की आशंका पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मनोज लोधी को हिरासत में लेकर पूछताछ चालू की है। वहीं संदिग्ध महिला के कथित प्रेमी से भी पूछताछ की है। पति से पूछताछ के बाद पुलिस ने गंगा में दोनों के कंकाल खोजने में जुटी है। पुलिस ने रायबरेली जिला के सरेनी थाना क्षेत्र की सीमा तक नदी में खोजबीन कराई है। कथित प्रेमी को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed