{"_id":"62225ebf6c99e9559d3c02c6","slug":"hungama-fatehpur-news-knp683874361","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण का आरोप लगा ग्रामीणों ने बंद कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण का आरोप लगा ग्रामीणों ने बंद कराया काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग पर सुजानपुर गांव के पास बन रही पुलिया में घटिया निर्माण का आरोप लगाकर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मोटी सरिया के बजाय पतली सरिया लगाई जा रही है। सुपरवाइजर ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अधिकारियों के आने की बात ही अडिग रहे।
शासन से गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग को चौड़ा करने के लिए 111 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के टेंडर पर छाबड़ा कंस्ट्रक्शन कंपनी काम करा रही है। सुजानपुर गांव के पास एक हफ्ते पहले पुलिया का निर्माण शुरू हुआ। ग्रामीण चंदन, धर्मराज आदि ने बताया कि पुलिया में 16 सूत की सरिया डालना चाहिए लेकिन ठेकेदार चार सूत की सरिया डाल रहा है।
पीडब्लूडी के अधिकारी भी गुणवत्ता विहीन पुलिया निर्माण की अनदेखी कर रहे हैं। भाकियू ब्लाक अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि विजयीपुर मार्ग निर्माण में कहीं पर 22 फुट, कहीं 24 और कहीं 26 फुट पर नाली निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार मनमानी तरीके से निर्माण करा रहा है। 10 मार्च के बाद इसके खिलाफ पंचायत की जाएगी और अधिकारियों की मिली भगत से ठेकेदार की जा रही अनियमितता को उजागर किया जाएगा। इस मौके पर लखन सिंह, राम प्रताप सिंह, फूलसिंह, राजकुमार सिंह, रज्जन सिंह, राजेश, संतोष और राजू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ज्वाला प्रसाद ने बताया कि उन्हें काम रुकवाने और ग्रामीणों की नाराजगी के विषय में जानकारी नहीं है। स्थानीय जेई से प्रकरण की जानकारी ली जाएगी और यदि मानकविहीन काम हो रहा है तो दोबारा निर्माण के लिए सरिया का जाल डलवाया जाएगा।