फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   How will farmers get electricity from incomplete agricultural feeders

Fatehpur News: अधूरे कृषि फीडरों से कैसे मिलेगी किसानों को बिजली

Mon, 10 Mar 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
How will farmers get electricity from incomplete agricultural feeders
फतेहपुर। किसानों को दस घंटे कटौती रहित बिजली देने का दावे पर इस बार भी पानी फितरता नजर आ रहा है। जिले में दो सालों से बन रहे 151 कृषि फीडरों में से करीब 30 फीडरों पर कोई काम नहीं हुआ है। वहीं अन्य 121 फीडरों मेें अभी भी काम हो रहा है। जबकि कार्यदायी संस्था को 31 मार्च तक कार्य पूरा करके देना है।
विज्ञापन

जिले में रिवैंप योजना से दो साल पहले 151 नए फीडरों को बनाने का काम 136 करोड़ रुपये की बजट के साथ शुरू हुआ था। लेकिन अभी 30 फीडरों को नहीं बनाया जा सका है। इस कारण गर्मी में फसलों की सिंचाई के लिए किसान परेशान है। जिले में खंड एक में 41, खंड दो में 51 व खंड तीन 59 कुल 151 कृषि बनने है। अभी तक खंड एक सदर क्षेत्र में 41 में 34 फीडर ही तैयार हो पाए है। 34 में अभी दस फीडरों में कई काम बाकी है। इस तरह करीब 24 कृषि फीडर तैयार होकर संचालित हो पाए है। इसके साथ खंड तीन में 59 फीडरों में 56 तैयार हो गए है और तीन फीडरों में काम होना बाकी है। वहीं खंड दो बिंदकी क्षेत्र के 51 फीडरों में से करीब 20 से अधिक फीडर अभी भी अधूरे हैं। जबकि इन सभी फीडरों को 31 मार्च तक पूरा करके देना है। किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर बिजली दी जा सके। सदर क्षेत्र खंड एक के एक्सईएन रत्नेश जायसवाल ने बताया कि कार्यदायी संस्था बचे हुए फीडरों को बनाने का कार्य तेजी से कर रही है। जल्द ही काम खत्म होगा। खंड दो के बिंदकी एसडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र में 29 फीडर बनने थे। इसमें से 18 बनकर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। बाकी बचे फीडरों में काम हो रहा है। खंड तीन खागा क्षेत्र के एक्सईएन विजय कटारिया ने बताया कि क्षेत्र में 59 फीडरों में 56 पूरे हो चुके हैं। तीन में भी काम तेजी से हो रहा है। वह भी जल्द खत्म हो जाएगा। फीडरों का काम खत्म होने के बाद किसानों के नलकूपों को 10 घंटे कटौती रहित बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed