{"_id":"6931db1887dcacde250bf7c7","slug":"hotel-operators-should-make-parking-arrangements-otherwise-action-will-be-taken-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-145017-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पार्किंग की व्यवस्था करें होटल संचालक, वरना होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पार्किंग की व्यवस्था करें होटल संचालक, वरना होगी कार्रवाई
विज्ञापन
फोटो-15-होटल संचालक को निर्देशित करते सीओ यातायात। स्रोत-पुलिस
फतेहपुर। हाईवे पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय ने हाईवे स्थित होटल और ढाबा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संचालकों को निर्देश दिए कि वाहन पार्किंग की व्यवस्था करें अन्यथा नियम उल्लंघन पर कार्रवाई तय है।
सीओ ने मातहतों को हाईवे पर मौजूद अवैध कट तत्काल बंद कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ये कट आवागमन में बाधा डालते हैं और सड़क हादसों का कारण बनते हैं। इसलिए इन पर सख्ती जरूरी है।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कल्याणपुर अखिलेश कुमार, एनएचआई रोड सेफ्टी मैनेजर अतुल यादव, यातायात प्रभारी लालजी सविता, क्रिटिकल कॉरिडोर टीम तथा स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।