{"_id":"693f12f679a2973bf90e66bf","slug":"hotel-operator-reelbaaz-locator-arrested-brother-escapes-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-145601-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: होटल का संचालक रीलबाज लोकेटर गिरफ्तार, भाई भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: होटल का संचालक रीलबाज लोकेटर गिरफ्तार, भाई भागा
विज्ञापन
फोटो-45-थरियांव थाने में गिरफ्तार विकास पटेल। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। थरियांव पुलिस ने बेरागढ़ीवा स्थित दबंग होटल के संचालक विकास पटेल उर्फ छोटकू को लोकेशन देने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विवेचना के दौरान सामने आया था। एंटी करप्शन वाराणसी कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। विकास पटेल सोशल मीडिया पर रीलबाज लोकेटर के नाम से चर्चित था और उसकी कई रील वायरल हो चुकी हैं। सदर कोतवाली पुलिस से रविवार देर शाम एक लोकेटर को छोड़ने की भी चर्चा रही।
लखनऊ एसटीएफ के इंस्पेक्टर दीपक सिंह ने 11 नवंबर को लोकेटरों के खिलाफ थरियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उस दौरान राधानगर थाना क्षेत्र के जयरामनगर चौराहा निवासी लोकेटर धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया था।
पूछताछ में खनन अधिकारी, उनके गार्ड राजू सिंह, ललौली थाना क्षेत्र के अबू मोहम्मदपुर निवासी ट्रक चालक विक्रम सिंह और पीटीओ के चालक बबलू पटेल उर्फ मुकेश तिवारी के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने धीरेंद्र सिंह और विक्रम सिंह को पहले ही जेल भेज दिया था। जांच के दौरान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा निवासी विकास पटेल की भूमिका सामने आने पर उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। विकास पटेल अपने भाई आकाश पटेल के साथ दबंग होटल का संचालन करता है। दोनों सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल करते थे।
रीलों में विकास पटेल पिस्टल के साथ घूमता नजर आता है। उसके पास कई डंपर और ट्रक बताए जा रहे हैं और वह अन्य वाहनों को भी लोकेशन उपलब्ध कराता था।
हाल ही में उसने होटल की आलीशान इमारत भी बनवाई थी। मामले में उसका भाई आकाश पटेल भागा हुआ है। सीओ वीर सिंह ने बताया कि आरोपी को वाराणसी कोर्ट से जेल भेजा गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
कई लग्जरी वाहनों का मालिक, रंगबाज की तलाश
दोनों भाइयों के पास कई लग्जरी वाहन हैं। वाहनों में फॉर्च्यूनर, सफारी, थार, ब्रेजा और छोटी दो कार होना बताया जा रहा है। 15 डंपर और ट्रक हैं। इस मामले में गैंगस्टर कार्रवाई होने पर संपत्ति में वाहन कुर्क हो सकते हैं। आरोपियों की राजनीतिक पकड़ भी है। विकास पटेल खुद को भाजपा नेता बताता है। वह खुद को भिटौरा ब्लॉक प्रमुख का दावेदार होने की रील वायरल करता था। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद दोनों भाई भागे हुए थे। इनके ही होटल के सामने रंगबाज होटल का संचालक है। रंगबाज होटल का संचालक संदीप पटेल भी भागा हुआ है।