{"_id":"58558b364f1c1b035264a66a","slug":"horse-carriage-by-bike-on-congress-to-oppose-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन करोड़ से विकास कराने का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन करोड़ से विकास कराने का प्रस्ताव पास
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेते क्षेत्र पंचायत सदस्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिटौरा विकास खंड परिसर में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें खंड विकास अधिकारी डा. डीके सचान ने विकास कार्य की योजनाएं तैयार कराई। बीडीसी सदस्यों ने साढ़े तीन करोड़ से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव जमा कराए।
ब्लाक प्रमुख रेनू सिंह ने बताया कि 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कार्ययोजना बनाकर जमा की है। इसमें मनरेगा से दो करोड़ रुपये व राज्य वित्त, चौदहवें वित्त से डेढ़ करोड़ के प्रस्ताव पारित किए गए हैं। ब्लाक के सभी क्षेत्रों में बिना भेदभाव के विकास कराया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जो कार्य योजनाएं बनाकर जमा की हैं। उसी आधार पर ग्राम पंचायत व मजरों का विकास होगा। कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी से सफाई कर्मियों की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि गांव में गंदगी का अंबार लगा रहता है। सफाई कर्मी कभी आते ही नहीं हैं।
इस मौके पर एडीओ पंचायत केके बाजपेयी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ललित सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम बाबू, सुमन देवी, अनीता देवी, रामनरेश, रामसेवक सुनीता देवी मौजूद रहीं।