फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   High school student hanged himself

Fatehpur Suicide: हाईस्कूल के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 20 Feb 2023 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
High school student hanged himself
फतेहपुर जिले में हाईस्कूल के छात्र ने शनिवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने से पहले उसने चेहरे को काले कपड़े से ढक लिया था। वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पुलिस उसे मानसिक तनाव में होना मान रही है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी शकील सउदी अरब में काम करते हैं।
विज्ञापन


उनका 18 वर्षीय पुत्र असकान हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था। मां शकीला बानो ने बताया कि पढ़ाई के सिलसिले में बेटे को साथ लेकर शहर में रहती थी। वह छुट्टी होने पर शुक्रवार शाम घर आई थी। किसी काम से शनिवार शाम शकीला बाहर गई थी। घर लौटकर आई तो बेटे को रस्सी के फंदे से आंगन के जाल पर लटकता पाया। चेहरे को असकान काले कपड़े से ढके था। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को फंदा काटकर उतारा। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र पहले भी जहर खाकर जान देने का प्रयास कर चुका है। वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में रहता था, इसी कारण उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed