फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   High demand for red stone bracelets and red bangles on Karwa Chauth

Fatehpur News: करवाचौथ पर एडी स्टोन कंगन और लाल चूड़ियों की बढ़ी मांग

Wed, 08 Oct 2025 06:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
High demand for red stone bracelets and red bangles on Karwa Chauth
फोटो-07-चूड़ी की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
फतेहपुर। करवाचौथ के एक दिन पहले बाजारों में साज-शृंगार की खरीदारी जोरों पर है। खासतौर पर एडी स्टोन कंगन और लाल चूड़ियों की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन


करवाचौथ के लिए महिलाएं कपड़े, जेवर और सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी करने में लगी हैं। सुहागिनों के लिए सबसे खास पर्व करवाचौथ शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके चलते अभी से बाजारों में चहल-पहल देखी गई।
विज्ञापन




बुधवार को चौक बाजार स्थित चूड़ी वाली गली में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। लाल रंग की जरकन चूड़ियों के साथ रेडियम, परपल और स्ट्राबेरी रंग के सेट भी खूब बिके। चूड़ी विक्रेता उस्मान ने बताया कि महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार कंगनों के साथ लटकन (कलीरे) भी लगवा रही हैं। सेट की कीमत 300 से 800 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विक्रेता शुभम के अनुसार, महिलाएं साड़ी से मिलते-जुलते मल्टीकलर कड़े और गोल्डन कंगन पसंद कर रही हैं। कंगन के साथ 250 से 1500 रुपये तक के कस्टमाइज्ड सेट बनाए जा रहे हैं। वहीं लटकन 250 से 3000 रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed