फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Heat broke record, mercury reached 45

Fatehpur News: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45

Sun, 21 May 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Heat broke record, mercury reached 45
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जिले में अब तक का शनिवार सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। लोग गर्मी और लू के थपेड़ों से झुलस गए। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। डॉक्टरों की सलाह है कि गर्मी से बचें और ठंडक वाले स्थानों पर रहें।

शनिवार को सुबह से ही गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। 11 बजे से तेज गर्म हवाएं चलने लगीं। दोपहर होते-होते पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। ये तापमान अब तक के दिनों में सबसे अधिक है। लोग गर्मी से बेहाल हो गए। रास्तों में लोगों ने पेड़ों की छांव ली। शहर की सड़कें दोपहर में राहगीरों से खाली हो गईं। गिने चुने लोग ही निकले। मौसम विभाग के अनुसार 21 मई तक गर्मी बढ़ने की संभावना है। 22 से 25 मई के बीच हल्की बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि पिछले साल मई में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच चुका है। डॉक्टर केके पांडेय ने बताया कि लोग गर्मी में निकलने से बचें। ठंडी जगहों पर अधिक से अधिक समय रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed