{"_id":"5f6b45738ebc3ee2ab6c0503","slug":"health-fatehpur-news-knp584244487","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरहार में देखे गए 116 नए रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरहार में देखे गए 116 नए रोगी
विज्ञापन
अमौली। संचारी रोग से जूझते तिरहार में बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने चांदपुर, देवरी बुजुर्ग व पनेउरा गांव में शिविर लगाए। शिविर में 116 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 14 लोग बुखार पीड़ित मिले। इनमें से छह की मलेरिया जांच की स्लाइड बनाई गईं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
देवरी बुजुर्ग में डॉ. सुनील की टीम ने मरीज देखे। यहां शिविर में 79 लोग पहुंचे, जिसमें बुखार के सात रोगी रहे। चार मरीजों की मलेरिया स्लाइड बनाई गई, सभी निगेटिव रहीं। पनेउरा में डॉ. प्रदीप कुमार की टीम ने मरीज देखे। यहां पर सिर्फ 16 नए मरीजों ने जांच कराई। इनमें से चार बुखार से ग्रसित थे, जिनमें से दो की मलेरिया स्लाइड बनाई गईं।
इनके परिणाम भी निगेटिव रहे। चांदपुर अतिरिक्त पीएचसी के चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने 21 मरीज देखे। इनमें से तीन बुखार के थे। अमौली के चिकित्साधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार ने बताया कि संचारी रोग से बचाव के लिए जनता को सजग रहना होगा। साफ-सफाई का अभाव भी बीमारी की वजह है। ऐसे में गंदगी से बचना होगा।