{"_id":"5d79488d8ebc3e01451c1012","slug":"health-fatehpur-news-knp512884221","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगलापुर में बुखार से कई बीमार, पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगलापुर में बुखार से कई बीमार, पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगलापुर में पहुंची स्वास्थ्य टीम
वायरल फीवर की चपेट में घर-घर पड़ी चारपाई
अमर उजाला ब्यूरो
अमौली। विकास खंड के भगलापुर गांव में वायरल बुखार फैला है। बुधवार को सीएमओ डा. उमाकांत पांडेय के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और मरीजों का इलाज किया।
गांव में हिमांशी, शिवा, मंजू, आशीष, रोहित, आरती, स्वाती, ज्ञानवती, शैलेष, सविता, अंकिता, शिवबाबू, राजा, गंगा देवी, गुडिय़ा, शानू, खुशी आदि आधा सैकड़ा लोग बुखार, जुकाम, खासी से ग्रसित हैं। बुधवार को चिकित्साधीक्षक अनिल वर्मा, फार्मासिस्ट सुनील वर्मा मरीजों का इलाज किया और दवाएं वितरित की। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रधानपति बैजनाथ ने बताया कि बुखार के रोगी गांव में हैं। ज्यादातर मरीज प्राइवेट इलाज करा रहे हैं। गांव में गंदगी और दूषित जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है।
फोटो- 34- ब्रह्मदेव आश्रम बुढ़वा में बैठक करते पदाधिकारी।
धर्म संस्कार महोत्सव में होगा 51 जोड़ों का विवाह
अमर उजाला ब्यूरो
अमौली। परमार्थ प्रेरणा समिति के तत्वावधान में ब्रह्मदेव आश्रम बुढ़वा में बैठक संपन्न हुई। पांच नवंबर से 12 नवंबर तक होने वाले धर्म संस्कार महोत्सव में सर्व जातीय सामूहिक विवाह कराने को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
बैठक में 51 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य पूर्ण करने पर विचार किया गया। बताया गया कि पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। जो वर वधू रह गए हैं वह भी पंजीयन करा लें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रामदास सचान ने कहा कि आयोजन में स्वास्थ्य मेला, कृषि मेला, नारी सम्मान समारोह, जल संचय एवं पर्यावरण सेमीनार के साथ सर्व जातीय सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। पंजीकृत जोड़ों को अलमारी, बेड कुर्सियों का सेट, बर्तन आदि दिया जाएगा। बैठक में ब्रजमोहन लाल, राज नरायण, सोमदत्त पांडेय, अमर किशोर सैनी, राकेश यादव, जितेंद्र सोनी, राम प्रकाश सचान, प्रमोद, रामरतन, कैलाश पांडेय आदि रहे।
--------------------------------