{"_id":"625b15c3da56d52ee22cc413","slug":"health-camp-fatehpur-fatehpur-news-knp691603322","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान गोल्डेन कार्ड के लिए 20 से लगेंगे कैम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान गोल्डेन कार्ड के लिए 20 से लगेंगे कैम्प
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज के लिए बनाए पात्र लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड फिर से बनाएं जाएंगे। इसके लिए 20 अप्रैल से तीन जून तक ब्लॉक वार अभियान चलेगा। ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर उन लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे, जिनके कार्ड अभी नहीं बने हैं।
जिले में अब तक केवल 21.22 प्रतिशत लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बन सके हैं। सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक के पास अंत्योदय राशन कार्ड होना चाहिए। साथ ही आधार कार्ड व मोबाइल नंबर होना चाहिए। यह कैंप डीआईयू टीम की तरफ से लगाए जाएंगे। इसमें जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. श्रीशरण शुक्ला, जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक विजय कुमार व जिला शिकायत प्रबंधक अतुल पांडेय शामिल होंगे।
ब्लॉक वार इन तारीखों में लगेगा कैंप
भिटौरा - 20-21 अप्रैल
ऐरायां - 26-26 अप्रैल
अमौली - 27-28 अप्रैल
विजयीपुर - 29-30 अप्रैल
धाता - 5-6 मई
हथगाम - 9-10 मई
हसवा - 12-13 मई
मलवा - 16-17 मई
खजुहा - 18-19 मई
असोथर - 23-24 मई
तेलियानी - 26-27 मई
बहुआ - 30-31 मई
देवमई - 2-3 जून