फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   hatya

13 दिन बाद हुई युवती की पहचान, हत्या की रिपोर्ट

Sat, 05 Mar 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
hatya
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में सड़क किनारे से मिले युवती के शव की पहचान 13 दिन बाद शुक्रवार को हो गई। आरोप है कि शादी के बहाने युवती को बुलाकर उसकी चार पहिया वाहन कुचलकर हत्या की गई थी। पुलिस हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर है। 28 फरवरी को युवती के शव मिला था।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी कुंवर लाल निषाद उर्फ कतली ने गाजीपुर थाने में फोटो की मदद शव की पहचान बेटी अनीता देवी (27) के रूप में की। कुंवर लाल ने बताया कि बेटी करीब सात साल से सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके में रहती थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसकी घरवालों से 17 फरवरी की शाम बातचीत हुई थी। उसके बाद अनीता का मोबाइल नंबर बंद बता रहा था। अनीता के लापता होने की सूचना जहानाबाद थाने में दी गई थी।
विज्ञापन

वलीपुर गांव में एक युवती का शव मिलने की जानकारी पर वह शुक्रवार को गाजीपुर थाने पहुंचे। फोटो से शव की पहचान बेटी अनीता के रूप में की। कुंवर लाल ने बताया कि बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी अभिमन्यु सिंह से बेटी का प्रेम प्रसंग था। अभिमन्यु शादी का झांसा देकर अनीता को अपने साथ ले गया। इसके बाद चार पहिया वाहन से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। अभिमन्यु सिंह मध्यप्रदेश में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि अनीता के शव की पहचान हो गई है। हत्या कर शव गायब किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक साल पहले अनीता और अभिमन्यु के बीच फेसबुक से दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों बाद दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि उनके बीच फेसबुक और व्हाट्सएप चैटिंग भी होती थी। वह कई बार एक दूसरे मिले भी थे। कुछ दिनों से अनीता अभिमन्यु पर शादी का दबाव बनाने लगी थी। इसी के चलते अभिमन्यु 17 फरवरी की शाम आबूनगर से युवती को ले गया और उसी रात हत्या कर दी।
अभिमन्यु ने हत्याकांड को हादसे का रूप देने की कोशिश की। उसने बड़ी ही सफाई युवती को चार पहिया वाहन से टक्कर मार दी। घटनास्थल पर पानी की एक बोतल भी फेंक दी। ताकि जाहिर हो सके कि युवती शौच के लिए जा रही होगी। उसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। अनीता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद पुलिस को शक है कि टक्कर मारने के बाद उसे रौंदा गया है। उस पर दोबारा भी वाहन को चढ़ाया गया है।

अनीता दो भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर की थी। चर्चा है कि जहानाबाद थाने में रहे एक सेवानिवृत्त दरोगा की अनीता करीबी रही है। करीब दो साल पहले वह दरोगा के साथ प्रयागराज गई थी। दरोगा के परिजनों के विरोध पर उसे अपने घल लौटना पड़ा था। उसके बाद थाने के एक सिपाही से उसकी नजदीकी हो गई थी। सिपाही की इन दिनों बांदा में तैनात होने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed