{"_id":"6a6f927092f267a90a099d54","slug":"harshit-selected-for-iit-guwahati-atiq-selected-for-tgt-post-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-159692-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हर्षित का आईआईटी गुवाहाटी और अतीक का टीजीटी में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हर्षित का आईआईटी गुवाहाटी और अतीक का टीजीटी में चयन
विज्ञापन
फोटो-08-हर्षित नरेंद्र। संवाद
हसवा। ब्लॉक के एकारी गांव के दो होनहार युवाओं ने मेहनत और लगन के दम पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षित नरेंद्र का चयन देश के प्रतिष्ठित आईआईटी गुवाहाटी में हुआ है। वहीं मोहम्मद अतीक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) बने हैं।
गांव निवासी नरेंद्र मुंशी के पुत्र हर्षित नरेंद्र ने कठिन परिश्रम के बल पर आईआईटी गुवाहाटी में प्रवेश हासिल किया है। उनके पिता व्यवसायी होने के साथ सपा के सक्रिय नेता हैं। हर्षित की बड़ी बहन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। दूसरी बहन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटी हैं।
गांव के मोहम्मद अतीक का चयन टीजीटी पद पर हुआ है। लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अतीक की मेहनत आखिरकार रंग लाई। उनके पिता रशीद अहमद सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और वर्तमान में सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन से जुड़े हैं। बड़े भाई फरीद अहमद उप्र पुलिस में इंस्पेक्टर और सीतापुर में जिला यातायात प्रभारी हैं। चयन की सूचना मिलते ही प्रधान और ग्रामीण उनके घर पहुंचे तथा बधाई देकर सम्मानित किया।