फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hariom Valmiki's sister approached Rahul Gandhi after being denied a job.

Fatehpur News: नौकरी न मिलने पर राहुल गांधी के पास पहुंची हरिओम वाल्मीकि की बहन

Sun, 30 Nov 2025 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hariom Valmiki's sister approached Rahul Gandhi after being denied a job.
फोटो-29-राहुल गांधी के आवास से लौटते कुसुम व काग्रेस नेता शिवाकांत। स्रोत स्वयं
फतेहपुर। ज्वाइनिंग लेटर मिलने के बावजूद नौकरी न मिलने से नाराज दिवंगत हरिओम वाल्मीकि की बहन कुसुम शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पहुंचीं। सुमन ने राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिवाकांत तिवारी के साथ राहुल गांधी को समस्या बताई। राहुल गांधी ने दो माह के भीतर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के तुरावली के पुरवा निवासी हरिओम की रायबरेली जिले में एक अक्तूबर को ग्रामीणों ने चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पिटाई के कारण उनकी मौत हो गई थी। दलित की मौत के बाद सियासत गर्म हो गई थी। राहुल गांधी 17 अक्तूबर को दिवंगत के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। वहीं भाजपा सरकार ने हरिओम की पत्नी को छह लाख 92 हजार रुपये और पिता को छह लाख 62 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई थी।
विज्ञापन

राहुल गांधी के पहुंचने से कुछ घंटे पहले प्रशासन ने दिवंगत की बहन कुसुम वाल्मीकि को जोधा सिंह अटैया मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग स्टॉफ नर्स की नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर दिया था। कुसुम का आरोप है कि ज्वाइनिंग लेटर सदर एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव ने उन्हें दिया था और एक नवंबर से नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा गया था। नौकरी न मिलने पर सुमन ने कई बार एसडीएम से नौकरी दिलवाने की मांग की। सुनवाई न होने पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को कई बार कॉल की लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed