फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   hanging,illness,dead,mahila,fathepur news

बीमारी से तंग महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 12 Feb 2022 06:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
hanging,illness,dead,mahila,fathepur news
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र में बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

बहुआ के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी राजकुमार सिंह उर्फ दीपक सिंह की पत्नी ममता सिंह (28) की मानसिक हालत अच्छी नहीं थी। पति राजकुमार सिंह ने बताया कि पत्नी काफी दिनों से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन

उसका इलाज करीब छह माह से चल रहा था। शुक्रवार रात घर के लोग दूसरे कमरे में थे। पत्नी को खाना देने के लिए करीब आठ बजे परिजन कमरे में पहुंचे। जहां पत्नी को साड़ी के फंदे से छत के हुक से लटकता देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। मृतका का मायका बांदा जिले के बिसंडा थानाक्षेत्र के बेलगांव गांव सूचना दी गई। घटना की जानकारी पर मृतका की मां सरोज देवी, बहन आशा सिंह, भाई बृजेश सिंह, कुंदन सिंह पहुंचे।

मृतका के भाईयों ने बहन की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराली बहन को प्रताड़ित करते थे। बहन का शादी मई 2014 में हुई थी।
उसके दो पुत्र हर्षित सिंह (6), अर्जित सिंह (3) है। बहुआ चौकी प्रभारी बृजेंद्र माथुर घटना की सूचना पर गांव पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टयता महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed