{"_id":"64483508ab5c51128b0f02f7","slug":"half-incomplete-blueprint-of-history-sheeters-will-be-rectified-fatehpur-news-c-12-1-198783-2023-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Crime: सुधारा जाएगा हिस्ट्रीशीटरों का आधा-अधूरा खाका, SSP बोले- पर्यवेक्षक अधिकारी करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Crime: सुधारा जाएगा हिस्ट्रीशीटरों का आधा-अधूरा खाका, SSP बोले- पर्यवेक्षक अधिकारी करेंगे निरीक्षण
Wed, 26 Apr 2023 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:46 AM IST
सार
एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों का खाका ठीक कराया जा रहा है। पर्यवेक्षक अधिकारी इसका निरीक्षण करेंगे। खामी पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में पुराने हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट का खाका आधा-अधूरा पड़ा है। इसका खुुलासा प्रयागराज में अतीक अहमद की हिस्ट्रीशीट से हुआ। उसकी हिस्ट्रीशीट से फोटो ही गायब मिली। उच्चाधिकारियों के आदेश पर जिला पुलिस हिस्ट्रीशीटरों के खाका (डोजियर) दुरुस्त करने में जुटी है।
विज्ञापन
बता दें कि हिस्ट्रीशीट में हिस्ट्रीशीटर की फोटो, अपराधों का ब्योरा, परिवार, वकील और अपराधी साथियों, मोबाइल नंबर समेत तमाम जानकारी शामिल रहती हैं। हिस्ट्रीशीट का मतलब सक्रिय अपराधियों की पूरी जानकारी रखना होता है। पुलिस अभिलेखों में अपराधियों की जानकारी आधी-अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद की हिस्ट्रीशीट से ही उसकी फोटो गायब होना पुलिस की चूक मानी गई है। इसके बाद जोन के सभी जिलों में हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन और अभिलेख दुरुस्त किए जाने का आदेश किया गया है। कोतवाली और थाना प्रभारियों ने सभी चौकी और हल्का इंचार्जों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन और निगरानी के आदेश दिए गए हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र में 104 सक्रिय अपराधी हिस्ट्रीशीटर हैं। इसी तरह राधानगर, मलवां, हुसैनगंज, खागा, बिंदकी समेत 21 थानों में 700 के आसपास हिस्ट्रीशीटर हैं। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों का खाका ठीक कराया जा रहा है।