फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   haji raja

नगर पालिका में हुईं नियुक्तियों और पदोन्नति पर भी उठे सवाल

Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
haji raja
नगर पालिका के सामने तिरंगा झंडा स्थल पर लगा शिलान्यास का पत्थर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। नगर पालिका में दो नियुक्तियों और एक पदोन्नति पर भी सवाल उठे हैं। लिपिक और प्रकाश निरीक्षक के पद पर हुईं दो नियुक्तियों के खिलाफ शिकायत की गई है और इसकी जांच एडीएम खुद कर रहे हैं। सदर विधायक विक्रम सिंह ने इन तीनों मामलों में डीएम से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

निकायों में केंद्रियत और अकेंद्रियत दो श्रेणी के कर्मचारी होते हैं। अकेंद्रियत कर्मचारियों की भर्ती निकाय करता है। पालिका में लिपिक के पद पर तैनात राजू अपने पिता सफाई कर्मी मेवालाल की मौत के बाद मृतक आश्रित में भर्ती हुआ। इनकी मां व बहनें भी नगर पालिका में सफाई कर्मी थीं। नियम कहते हैं कि अगर आश्रित का दूसरा अभिभावन सरकारी सेवा में है, तो उसे मृतक आश्रित का लाभ नहीं दिया जा सकता। ऐसे में इस नियुक्ति पर सवाल उठे।
विज्ञापन

इसी तरह पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाने वाले लिपिक आकिब को पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी के कार्यकाल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से पदोन्नत करके लिपिक बनाया गया था। पदोन्नति के समय कई सीनियर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नगर पालिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश के बावजूद प्रकाश निरीक्षक दिलशाद अली की नियुक्ति रद्द नहीं की गई। प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय के डीएम को नियुक्ति रद्द करने के आदेश के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी शिकायत शासन प्रशासन में चंदियाना सभासद गोपाल रस्तोगी कर चुके हैं।
एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लिपिक राजू की फर्जी तरीके से भर्ती की शिकायत हुई थी, उसकी जांच चल रही है। दिलशाद की नियुक्ति की भी जांच की जा रही है। गलत तरीके से प्रमोशन की जानकारी हुई है। उसकी भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सदर विधायक विक्रम सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की भी जांच कराने के लिए डीएम से कहा गया है। नगर पालिका में मनमाने तरीके से नियुक्तियां और पदोन्नति दी गई है।
फतेहपुर। चेयरमैन कोई हो, लेकिन करीब 15 साल से सदर नगर पालिका में सभासद हाजी रजा का ही वर्चस्व है। पूर्व चेयरमैन शब्बीर खान के बाद अजय अवस्थी चेयरमैन बने। इनके बाद चंद्रप्रकाश लोधी चेयरमैन बने। वर्तमान समय में हाजी रजा सभासद हैं, उनकी मां नजाकत खातून चेयरमैन हैं, लेकिन बोर्ड का नेतृत्व हाजी रजा ही करता है। पालिका में क्या काम होना और कौन सा नहीं, इसका फैसला भी हाजी रजा ही लेता है। (संवाद)

फतेहपुर। मां नजाकत खातून के कार्यकाल में सभासद हाजी रजा ने नगर पालिका क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों के शिलापट में जिला योजना समिति के सदस्य के रूप में अपना नाम अंकित कराया है। नगर पालिका क्षेत्र में 296 स्थानों पर ऐसे शिलापट लगे हैं। शिलापट पर चेयरमैन का भी नाम अंकित है।

कलक्ट्रेट स्थित सामुदायिक सौंचालय में लगा शिलान्यास का पत्थर। संवाद

कलक्ट्रेट स्थित सामुदायिक सौंचालय में लगा शिलान्यास का पत्थर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

पत्थर कटा से बिंदकी बस स्टाप डिवाइडर सड़क में लगा शिलान्यास का पत्थर। संवाद

पत्थर कटा से बिंदकी बस स्टाप डिवाइडर सड़क में लगा शिलान्यास का पत्थर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed