फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   GYCU became the winner by defeating Pandepur by 55 runs.

Fatehpur News: पांडेपुर को 55 रनों से हराकर जीवाईसीयू बनी विजेता

Mon, 10 Jun 2024 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
GYCU became the winner by defeating Pandepur by 55 runs.
अमौली। न्योरी जलालपुर के दस दिवसीय टूर्नामेंट में देवचली की जीवाईसीयू ने पांडेपुर को हराकर चैम्पियन बनी। आयोजन समिति ने विजेता टीम को शील्ड के साथ नकद राशि और उपविजेता को शील्ड व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह पाली में सेमीफाइनल के लिए देवचली टीम के कप्तान एबी बाबू ने टास जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्योरी टीम ने नौ ओवर में ही 58 रन बनाकर पूरी ऑल आउट हो गई। जवाब में उतरी देवचली की टीम ने सातवें ओवर में ही चार विकेट खोकर 59 रन बनाकर मैच जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह बनाई। अंकित को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरी पाली में फाइनल मैच देवचली की जीवाईसीयू और पांडेपुर के बीच 15 ओवर का खेला गया। पांडेपुर टीम के कप्तान उज्ज्वल ने टाॅस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करते हुए देवचली की टीम 12 ओवर में 133 रनों पर ऑल आउट हो गई। जवाब में उतरी पांडेपुर टीम को मजबूत फील्डिंग के चलते जीवाईसीयू ने 10 ओवर में ही 78 रनों पर ऑल आउट कर दिया। अंकित को मैन ऑफ द सीरीज और गुलफाम को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान धर्मपाल सिंह, देवेश मिश्रा व सतीश वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। टूर्नामेंट में रमजान, मकसूद हसन, यामीन खान, रबी सहित छोटे बच्चों ने विशेष उत्साह के साथ सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed