खागा में गुलाबी गैंग की महिलाओं ने मंगलवार को ऐरायां ब्लाक परिसर में प्रदर्शन कर लाभार्थियों को पीएम आवास दिलाने की मांग की। बीडीओ के माध्यम से डीएम संजीव सिंह को ज्ञापन भेजा।
गुलाबी गैंग की लीडर हेमलता पटेल ने कहा कि जिले में महिलाओं पर जुल्म हो रहे हैं। लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास देने के बजाय अपात्रों को दिया जा रहा है। जो पात्र हैं, उनका नाम पीएम आवास की सूची से हटा दिया गया है। कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से गरीबों का हक मारा जा रहा है।
पीएम आवास की धांधली बंद न हुई तो गुलाबी गैंग की महिलाएं अधिकारियों का घेराव करेंगी। यही हाल शौचालयों के निर्माण में है। विधवा पेंशन के लिए महिलाओं को महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं। तब भी उन्हेें पेंशन का लाभ नहीं मिल पाता है। इस मौके पर संपतिया, चंद्रावती, सोहद्रा, तेजी, सुमन मौजूद रहीं।