फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   GT Road electricity cut off for 12 hours due to phase cut

Fatehpur News: फेज कटने से 12 घंटे गुल रही जीटी रोड की बिजली

Fri, 01 Mar 2024 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 01 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
GT Road electricity cut off for 12 hours due to phase cut
- मरम्मत के बाद भी नहीं मिल सकी आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। नगर के जीटी रोड के बिजली उपभोक्ताओं को गुरुवार सुबह से शाम तक करीब 12 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। कैनाल रोड के पास फेज कटने की समस्या के चलते उपभोक्ताओं को यह परेशानी झेलनी पड़ी। मरम्मत के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
खागा कस्बे के कैनाल रोड से कोतवाली तक जीटी रोड के 25 उपभोक्ताओं के घर सुबह करीब सात बजे फेस कटने के कारण बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं के लगातार सूचना देने के बाद करीब एक बजे लाइनमैन ने फेज की मरम्मत की लेकिन पांच मिनट के बाद फिर से बिजली गुल हो गई। जो करीब शाम सात बजे तक नहीं आ सकी। इससे जीटी रोड के उपभोक्ता खासतौर पर परेशान हुए। लगातार सूचना देने के बाद भी लाइनमैन मरम्मत के लिए नहीं पहुंचे। जेई डीडी सोलंकी ने बताया कि लाइनमैन को मरम्मत के फिर से निर्देश दिए हैं, आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। इसी तरह से हनुमान मंदिर फीडर में लाइन की मरम्मत के कारण दोपहर से शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली के साथ पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-------------
एक मार्च से होगी एमबीबीएस की परीक्षा
अल्लीपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे प्रथम बैच के पैथोलॉजी विभाग के छात्रों की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होगी। परीक्षा अधिकारी ने बताया कि पैथोलॉजी विभाग की एमबीबीएस छात्रों की परीक्षाएं एक मार्च से लेकर 9 मार्च तक चलेंगी। जिसमें 95 छात्र प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed