फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Grandson's death after Baba, funeral pyre of both of them raised together

Fatehpur News: बाबा के बाद पौत्र की मौत, दोनों की एक साथ उठी अर्थी

Tue, 21 Nov 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 21 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Grandson's death after Baba, funeral pyre of both of them raised together
चौडगरा। बाबा की बीमारी से मौत के कुछ घंटे बाद पौत्र की मौत हो गई। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत से मातम छा गया। दोनों की सोमवार को एक साथ अर्थी उठने पर पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव पहुर निवासी देवनारायन द्विवेदी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव बहरौली गांव में रहते थे। देवनारायन शनिवार को पैतृक घर पहुर आए थे। बेटे गिरिजाशंकर ने बताया कि पिता की उम्र करीब 75 वर्ष थी। उनकी रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन




उसका छोटा पुत्र साजन (15) ई रिक्शा चालक था। वह पिता की मौत से पहले सुबह रिक्शा लेकर चला गया था। उसे दोपहर बाद खजुहा के बच्चू मोड़ पर मिर्गी का दौरा पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचा। सूचना पर वह लोग पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा और पौत्र के एक साथ गांव से अर्थी उठी। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। गिरजाशंकर ने बताया कि बेटे को कभी-कभी दौरा आता था। उसका इलाज चल रहा था। साजन के दो बड़े भाई आशीष व राजन हैं। दोनों शवों का गंगा घाट किनारे अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed