फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   grain,free

800 दुकानों से शुरू हुआ निशुल्क खाद्यान्न वितरण

Mon, 21 Jun 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
grain,free
फतेहपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण शुरू हो गया है। पहले दिन 800 कोटे की दुकानों से कार्डधारकों को खाद्यान्न दिया गया। जबकि 307 कोटेदारों को अभी एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न नहीं मिला। वह खाद्यान्न लेने के लिए गोदाम पर लाइन लगाए रहे। दूसरे चरण के वितरण में अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई व जून की प्रतिकार्ड तीन किलो चीनी दी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 1107 सरकारी राशन की दुकानें हैं। इनमें चार लाख 98 हजार 269 राशनकार्ड धारक हैं। पात्र गृहस्थी के 4.61 लाख और अंत्योदय कार्ड धारक 36 हजार 789 हैं। 4.98 लाख कार्डधारकों में कुल 19 लाख 79 हजार 906 सदस्य (यूनिट) हैं। जिसके लिए दूसरे चरण का 98 हजार क्विंटल खाद्यान्न मिलने पर वितरण शुरू करा दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि जिन कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन में अंगूठा नहीं लग पा रहा है, उनको मोबाइल ओटीपी वैरीफिकेशन के जरिए खाद्यान्न 30 जून को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed