फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Grabbed land of women's police station, case registered

Fatehpur News: महिला थाने की जमीन हड़प ली, मुकदमा दर्ज

Wed, 11 Oct 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Grabbed land of women's police station, case registered
फतेहपुर। महिला थाने के लिए आवंटित जमीन व अन्य सरकारी जमीन कूटरचित दस्तावेजों से हड़पने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज निवासी शाह हुसैन ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसका डाक बंगला के सामने घर और जमीन है। फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर उसकी जमीन को कुछ लोग हड़पना चाहते हैं। उनकी जमीन के पास सरकारी जमीन और महिला थाने के लिए आवंटित जमीन को हड़पा जा चुका है। महिला थाने की जमीन की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

वह अपनी जमीन पर 20 मार्च को साफ-सफाई करा रहा था। उसी समय आबूनगर के हरेंद्र यादव उर्फ हरी, बबुनी यादव, सुरेंद्र यादव, सुशील कुमार, शैलेंद्र कुमार यादव, आवास विकास निवासी सुशील द्विवेदी उर्फ बउवा सरकार व दो अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचे। गाली-गलौज कर काम रोकवा दिया। आरोपियों में सुशील द्विवेदी कांधी गांव के पूर्व प्रधान के पति हैं। पुलिस चौकी आबूनगर में उक्त लोगों ने जमीन के फर्जी कूटरचित कागजात दिखाए। उसने कागजात जांच कराने के लिए सहायक चकबंदी अधिकारी को 18 अप्रैल 2023 को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी खागा को जांच मिली। जांच रिपोर्ट 11 जुलाई 2023 को आई। जांच में कागजातों पर आरोपियों के नाम फर्जी पाए गए। कागजातों में इस्तेमाल मुहर भी फर्जी होने की बात सामने आई। मामले की जांच रिपोर्ट के साथ शाह हुसैन ने एसपी से शिकायत की। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed