{"_id":"6118062e8ebc3ee07475744c","slug":"govt-schools-got-110-teachers-fatehpur-news-knp646283883","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय विद्यालयों को मिली 110 शिक्षकों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय विद्यालयों को मिली 110 शिक्षकों की सौगात
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों का संकट खत्म होगा। आयोग से जारी सूची में जिले को 110 शिक्षक मिले हैं। इनमें 83 सहायक अध्यापक और 27 प्रवक्ता शामिल हैं।
जिले में 13 राजकीय इंटर कॉलेज और 34 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें अभी 50 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं। ऐसे में इन स्कूलों में अभी तक शिक्षण कार्य के नाम पर सिर्फ औपचारिकता हो रही है। कुछ विद्यालय तो ऐसे हैं, जिनमें एक या दो शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज तो पूरी तरह से शिक्षक विहीन है। इसमें दूसरे स्कूल का एक शिक्षक संबद्ध करके शिक्षण कार्य की औपचारिकता पूरी कराई जा रही है।
ऐसे में 110 शिक्षक मिलने से राजकीय विद्यालयों की समस्याएं दूर होंगी। जल्द ही यह शिक्षक स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने वाले हैं।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जिले में राजकीय विद्यालयों के लिए 83 सहायक अध्यापक और 27 प्रवक्ता मिले हैं। नए शिक्षकों का आना शुरू हो गया है। जल्द ही इन्हें नए स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा।